फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

विज्ञापन
बिजनौर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। विकास कार्यों की समीक्षा और पचास लाख से अधिक की परियोजनाओं को लेकर डीएम अंकित अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी किए है। मानक और गुणवत्ता के साथ समय से परियोजनाओं को पूरा करने की हिदायत दी।
बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाएं। बजट के अभाव या किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर शासन को पत्र प्रेषित कराया जाएं। कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कार्य की गुणवत्ता के मानक में कोई कमी या अनियमितता मिलती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई क जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के अलावा 50 लाख से अधिक खर्च वाली परियोजनाओं की प्रगति, जल निगम विभाग की पाइप पेयजल योजना आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शादाब खान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी, धर्मवीर सैनी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें