समाधान दिवस में सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
नगीना। उप जिलाधिकारी अशोक मौर्य ने कहा की तहसील समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण समय से तथा सही होना चाहिए। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने कहा की समाधान दिवस में जो भी शिकायतें आती हैं उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कहा शिकायत निस्तारण से शिकायतकर्ता का पूरी तरह संतुष्ट होना आवश्यक है। एक ही शिकायत बार-बार नहीं आनी चाहिए। समाधान दिवस में तहसीलदार हामिद हुसैन, सीओ अर्चना सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, एसडीओ विद्युत अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।