चांदपुर। गांव जलीलपुर में दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना शिवाला कलां के गांव शादीपुर मिलक निवासी शलभ ढाका ने बताया उसका भाई निशित ढाका अपने साले अजीत चौधरी व गांव रावटी के विशाल के साथ गांव दत्तियाना निवासी मोहित ठाकुर के यहां गए थे। यहां से दावत खाकर सोमवार की रात करीब नौ बजे घर जा रहे थे। जलीलपुर चौराहा पर खड़े बिजनौर निवासी हेमेंद्र कुमार, थाना हल्दौर के गांव खैरपुर निवासी रजत व राहुल ने हाथ देकर उनकी कार रुकवाई। गाड़ी से उतरते ही इन पर बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से अजीत व विशाल गंभीर घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के जिला अस्पताल में ले गए। इस मामले में शलभ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों आरोपियों के साथ अन्य लोग भी थे। प्रभारी निरीक्षक चांदपुर लव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।