फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल के लिए जल्द होगी पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल, तकनीकी संवर्ग, स्टाफ नर्स की कमी चल रही है। ऐसे में नियमित पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर ने हरी झंडी मिल गई है। भर्ती परीक्षा कराने के लिए उपसचिव ने डीजीएमई को पत्र लिखा है। ऐसे में जल्द ही मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला संयुक्त अस्पताल में स्टाफ भर्ती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में स्टाफ की कमी का मुद्दा आए दिन उठता रहता है। इसको लेकर प्राचार्या की ओर से कई बार शासन को पत्र लिखा गया। अब शासन ने संज्ञान लेते हुए भर्ती परीक्षा कराने के लिए कहा है। डीजीएमई (महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण) को भेजे पत्र में कहा कि पैरामेडिकल, तकनीकी संवर्ग, स्टाफ नर्स की नियमित पदों पर भर्ती करने के लिए संस्थान नामित किया गया है। कॉलेजों में पैरामेडिकल, तकनीकी संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जबकि, स्टाफ नर्स के नियमित चयन के लिए एसजीपीजीआई, लखनऊ द्वारा लिखित परीक्षा कराने के लिए नामित किया गया है।
मेडिकल अस्पताल में पैरामेडिकल, स्टाफ, तकनीकी संवर्ग की कमी है। शासन ने नियमित पदों पर भर्ती परीक्षा कराने के लिए संस्थान नामित किया है। उम्मीद है कि जल्द ही भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद स्टाफ की कमी दूर हो सकेगी। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें