धामपुर। धामपुर विद्युत निगम वितरण मंडल में लगभग पौने दो लाख उपभोक्ताओं पर 400 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार की ओर से बकाया को जमा करने के लिए एक मुश्त समाधान योजना आठ नवंबर से चल रही है। स्कीम 31 दिसंबर तक के लिए लागू है। अभी तक केवल 30,500 उपभोक्ता ही योजना का लाभ उठा सके हैं। निगम के खाते में 23 करोड़ रुपए की वसूली हो पाई है। विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद ने बताया कि मंडल में 450 जनसेवा केंद्र है। बिल जमा करने के लिए इन जनसेवा केंद्रों का लाभ उठा सकते है।