फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक करोड़ के सापेक्ष 36 लाख की वसूली, कैसे हो विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर पालिका में जलकर, गृहकर वसूली धड़ाम हो गई है। एक करोड़ के सापेक्ष अभी तक 36 लाख रुपये की ही वसूली हो पाई है। वसूली लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पालिका की ओर से अब प्रत्येक वार्ड में वसूली शिविरों का आयोजन होगा। जिससे बकाया को लक्ष्य के अनुरूप जमा कर विकास कार्यों को गति दी जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि धामपुर नगर पालिका में जलकर, गृहकर वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं है। नागरिकों पर करीब एक करोड़ से अधिक की बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी संतोषजनक बकाया जमा नहीं हो पा रहा है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एक अप्रैल 2024 से अब तक 50 लाख रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष अभी तक 36 लाख रुपए की वसूली हो सकी है।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य अनुरूप बकाया को शत-प्रतिशत जमा कराने के लिए प्रत्येक वार्ड में पालिका की ओर से अब वसूली शिविरों का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी शुरू कर ली गई है। शिविरों के माध्यम से लोगों से बकाया को जमा करने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया जा चुका है। बताया कि पालिका की जो संपत्ति किराए पर है। उन लोगों पर भी बकाया चल रता है। सभी को समय से बकाया जमा कराने का जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें