फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ पावर हाउस में बिजली का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

Wed, 03 Apr 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कालागढ़ के राम गंगा जल विद्युत गृह से रिकॉर्ड बिजली का उत्पादन किया गया। लक्ष्य से अधिक विद्युत उत्पादन होने पर विद्युतकर्मियों में उत्साह है।
विज्ञापन

कालागढ़ स्थित राम गंगा जल विद्युत गृह से बिजली उत्पादन का कार्य 1974 से चल रहा है। रामगंगा बांध से सिंचाई के लिए जारी पानी की आपूर्ति से बिजली का उत्पादन किया जाता है। महाप्रबंधक संजय पटेल ने बताया कि कालागढ़ पावर हाउस से बिजली उत्पादन का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए 278 मिलियन यूनिट रखा गया था। स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिश्रम से कालागढ़ पावर हाउस ने 320 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया। कालागढ़ से बनी बिजली को राष्ट्रीय ग्रिड में दिया गया।
एक अप्रैल से बंद हुआ बिजली उत्पादन
कालागढ़ पावर हाउस के अधिशासी अभियंता संजीव मेहरा ने बताया कि रामगंगा बांध से सिंचाई के लिए दिया जाने वाला पानी बंद कर दिया गया है। जिसके चलते विद्युत उत्पादन भी बंद हो गया। बांध से दिए जा रहे पानी से 41 मेगावाट अवर बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। सिंचाई की मांग आने पर बांध से पुनः पानी मिलने पर बिजली उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें