फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रेन से पुणे पहुंचा, लाखों की चोरी कर लौट आया बिजनौर का चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से पुणे पहुंचा, चोरी कर लौट आया बिजनौर का चोर
विज्ञापन

बिजनौर। सिर्फ चोरी करने के लिए ही बिजनौर का एक चोर पुणे पहुंच गया, वहां लाखों की चोरी की और लौट आया। तीन महीने तक ढूंढने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र पुलिस बिजनौर तक पहुंच गई और चोर को पकड़ लिया। सीसीटीवी की मदद से वहां की पुलिस को मदद मिली थी।
महाराष्ट्र के जिला पुणे के थाना कड़कवास्ला उत्तम नगर में तीन माह पहले एक बंद पड़े मकान में चोरी हुई। जिसमें करीब 32 तोले सोना व डेढ़ लाख रुपये चोरी हुए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। जिसकी पहचान कोतवाली शहर के गांव मोमिनपुर दर्गो निवासी युवक के रूप में हुई। जिसके बाद शनिवार शाम एपीआई रोकड़े के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस की पांच सदस्यीय टीम बिजनौर पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने स्थानीय कोतवाली शहर पुलिस की मदद से चोरी के आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र गया था। चोरी करने के बाद तुरंत वापस आ गया। आरोपी को वह अपने साथ महाराष्ट्र लेकर जा रहे हैं। उससे वहीं पूछताछ होगी। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसे महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें