खो-खो में आरबीडी टीम उपविजेता
बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में आरबीडी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छ प्रदर्शन किया। वहीं टीम के उपविजेता बनने पर खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। आरबीडी कॉलेज की टीम गोकुल दास कॉलेज की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं फाइनल में वर्धमान कॉलेज की टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन कर आरबीडी कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। टीम में खुशी थापा, विभा कल्पना, संजना, आंचल, ज्योति, लक्षिता, सपना, तृप्ति, रविता, कविता, संजना खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
आरबीडी कॉलेज की चार खिलाड़ियों का नॉर्थ जॉन अंतर विवि खो-खो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता जींद विवि जींद हरियाणा में आयोजित की जाएगी। वहीं प्राचार्या डॉ. पारुल त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।