कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरबीडी महिला महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में आरबीडी ने लगातार दसवीं बार खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एनकेबी महाविद्यालय चंदौसी ने जोया कॉलेज अमरोहा को 56-22, उपाधि डिग्री कॉलेज पीलीभीत ने गिंदो देवी कॉलेज बदायूं को 32-15, डीएसएम कॉलेज कांठ ने रमा जैन कॉलेज नजीबाबाद को 54-12 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में वर्धमान कॉलेज ने बरेली कॉलेज बरेली को 44-19, आरबीडी ने जेएसएच अमरोहा को 37-8 से हराया। फाइनल में आरबीडी ने वर्धमान कॉलेज को 36-26 से हराया। राहुल चौधरी, प्राचार्या डॉ. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. मंजुला कुमार, प्रवीण गुप्ता, ऑब्जर्वर के रूप में बरेली विश्वविद्यालय की चारू मल्होत्रा, एक्सपर्ट सोमपाल, कबड्डी संघ सचिव अरविंद कुमार आदि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। आयोजन में डॉ. मंजू अरोरा, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. आबिदा, डॉ सुष्मिता, नबील अख्तर आदि का योगदान रहा।