फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चूहे ने ठप कर दी आधे इलाके की विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन नंबर-वन की डीसीबी में चूहा घुसने के कारण हो गया था फाल्ट
विज्ञापन

डेढ घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। एक चूहे के कारण आधे शहर को सोमवार की रात उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। कारण रहा कि टाउन नंबर-वन की बीसीबी में चूहा घुसने के कारण फाल्ट हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात ही डेढ घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन


विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी तुषार राय ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे टाउन नंबर-वन की बीसीबी में चूहा घुसने के कारण फाल्ट हो गया। इससे आधे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात फाल्ट सही कराकर आपूर्ति सुचारु कराई गई। इसमें करीब डेढ़ घंटा लगा। दोबारा मशीन के पास चूहा न पहुंचे, इसके लिए वहां जाली लगा दी गई है। उधर, नगर में ओवरलोडिंग के कारण रात भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। बार- बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें