फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मिल रहा राशन, कार्ड धारकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कम मिल रहा राशन, कार्ड धारकों का हंगामा
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भागीजोत में राशन डीलर के कम सामग्री देने पर विवाद हो गया। गांव वालों ने मौके पर पहुंची पुलिस सहित प्रधान के पुत्र पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, नूरपुर के गांव असदपुर धमरौली में भी ग्रामीणों ने राशन डीलर पर पांच किलो राशन पर आधा किलो की कटौती करने का आरोप लगाया है। कार्ड धारकों से नोकझोंक करते हुए राशन डीलर का वीडियो भी वायरल हुआ है।
सोमवार को गांव भागीजोत में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। कम राशन देने पर राशन डीलर और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद प्रधान के पुत्र महेश ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। गांव वालों का कहना है कि प्रधान के पुत्र सहित पुलिस ने लाखन सिंह के घर में जाकर पत्नी और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है। प्रधान के पुत्र ने डंडे से हमला कर उसको घायल कर दिया। बाद पुलिस प्रधान के पुत्र और लाखन सिंह को थाने ले आई। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने मामले को मामूली मारपीट का बताया। वहीं, ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नूरपुर के गांव असदपुर धमरौली के राशन डीलर राजपाल यादव पर आरोप है कि वह पांच किलो राशन पर आधा किलो की कटौती कर रहा है। राशन बांटते समय उसकी कार्डधारकों से हुई नोकझोंक की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में वह कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार करते हुए डंके की चोट पर आधा किलो कम राशन देने की बात कह रहा है। ग्रामवासियों ने मामले की जांच कराकर राशन डीलर के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। राशन डीलर का कहना है ग्रामीणों के आरोप गलत हैं, सभी को पूरा राशन दिया जा रहा है। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें