जरूरतमंदों को बांटा राशन
नजीबाबाद। विधायक हाजी तहसील अहमद ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन को गंभीरता के साथ पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिंदगी के साथ देशवासियों की जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए घर पर रहना है। विधायक हाजी तसलीम अहमद तथा उनके भाई हाजी दिलशाद अहमद की ओर से राशन वितरण किया जा रहा है। वहीं नगरपालिका प्रशासन की ओर से भोजन और किट वितरित की जा रही है। तहसील प्रशासन की ओर से जयगुरु देव धर्म विकास संस्था की मदद से सैकड़ों जरूरतमदों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।