फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक प्रदर्शनी में दुर्लभ पुस्तकें बनीं आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक प्रदर्शनी में दुर्लभ पुस्तकें बनीं आकर्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। सरस्वती पुस्तकालय का 104वें स्थापना दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दुर्लभ पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं।
पुस्तकालय के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् और साहित्यकार रश्मि अग्रवाल ने उप प्रधान अतुल माहेश्वरी, उप मंत्री रामनाथ सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक गिरीश चंद सिंघल की उपस्थिति में 18 अक्तूबर 1918 में स्थापित सरस्वती पुस्तकालय के 104वें स्थापना दिवस पर हवन आयोजित हुआ। हवन के बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पुस्तक प्रदर्शनी का जितेंद्र कक्कड़, कमल मेहरा, जितेंद्र जैन, दिनेश वैद्य, हेमंत अग्रवाल ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में दुर्लभ पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

साहित्यकार प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ज्ञान के भंडार सरस्वती पुस्तकालय में उपलब्ध दुर्लभ साहित्य, विभिन्न विषयों की पुस्तकों के भंडार, पत्र और पत्रिकाओं की सराहना की। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, अजय जौहरी, सुरेंद्र जेटली, श्रवण कुमार शर्मा और किशन शर्मा आदि की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें