जहरीले जीव के काटने से हुई मौत
भागूवाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोटावाली नदी के पास खोखे में सो रहे आठ साल के बच्चे की मौत जहरीले जीव के काटने से बताई गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए बिसरा और बच्चे के खून के नमूने को जांच के लिए भेजे हैं।
भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी के पास परचून के खोखे में आठ वर्षीय बच्चे हमजा की मौत हो गई थी। 16 अक्तूबर की शाम को गांव श्यामीवाला निवासी हमजा का पिता शाहिद भागूवाला से सामान लेने गए थे। घर से जरूरी फोन आने पर शाहिद गांव चला गया। लौटने पर उसका बेटा हमजा खोखे का दरवाजा बंद करके वहीं सो गया। 17 अक्तूबर सुबह पड़ोसियों और परिजनों को हमजा खोखे में मृत मिला था। भागूवाला क्षेत्र की अवधेशानंद पुलिस चौकी के प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण जहरीले जीव के काटना बताया गया है। पुष्टि के लिए बिसरा और खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।