फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा घर, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने घर छोड़ दिया। सामान भरकर ले जाने की वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने अपने बच्चों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें महिला कह रही है कि मैं आज अपना घर छोड़ जा रही हूं। अपना सामान भर कर जा रही हूं। बता दें कि उक्त महिला ने 25 जून को गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें एक साल पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, घटना एक साल पहले की है। अब महिला का अपने पति से विवाद हुआ है, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई है। जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसके साथ महिला के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें