बिजनौर। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा का मंगलवार को तबादला हो गया। उनकी जगह रणविजय सिंह को सीडीओ बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। रणविजय सिंह गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन रहे हैं। उधर, सीडीओ पूर्ण बोरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि करीब साढ़े तीन साल तक पूर्ण बोरा बिजनौर में तैनात रहे। संवाद