बिजनौर के ग्राम बेगमपुर शादी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए रंगोली बनाती पूनम।
- फोटो : BIJNOR
रंगोली बनाकर दिया घरों में ही रहने का संदेश
बिजनौर। कोरोना के खिलाफ हर कोई घर में रहने का संदेश दे रहा है। किरतपुर ब्लाक के गांव बेगमपुर शादी निवासी पूनम रानी घर के बाहर रंगोली बनाकर लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रही हैं। रंगोली में कहा गया है कि कोरोना को हराने के लिए घरों में रहें, रोड पर नहीं आएं। पूनम का कहना है कि मिलकर लडेंगें तथा कोरोना को हराएंगे। अफजलगढ़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी घर पर खाना बनाकर अफजलगढ़ तथा शेरकोट थाने में पहुंचा रही हैं। खाना पहुंचाने में पति मुकेश कुमार सहयोग कर रहे हैं। साथ ही एक एनजीओ के माध्यम से मोहल्लों में जरूरतमंदों को खाना भेज रही हैं। तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार ने कुष्ठ आश्रम में जाकर खाना तथा सामान वितरित किया है।