पोस्टर प्रतियोगिता में आशुतोष, निकिता प्रथम
बिजनौर। जिले के कॉलेजों की कोरोना परास्त होगा, भारत विजयी होगा, महामारी से बचाव एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग, विषय पर हुई पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर 31 मार्च तक ई-मेल से मांगे गए थे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर का आशुतोष प्रथम, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल नहटौर की मनस्वी चौधरी, हर्षिका त्यागी क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में आरपीएस स्कूल चंदक की निकिता काकरान प्रथम, केएसएम स्कूल साहनपुर की रिम्षा द्वितीय, बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढाक का कृष्णा गौरव तिवारी तृतीय रहे हैं। डीआईओएस ने बच्चों के प्रयास को सराहा है। जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, पारूल कौशिक, जिला प्रधानाचार्य संघ के उपाध्यक्ष अननंशु माहेश्वरी ने छात्रों से कोरोना से बचने के लिए घरों में ही रहने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया है।