सात सितंबर को निकाला जाएगा रामडोल जुलूस
एसपी ने लोगों से सद्भाव कायम रखने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सात सितंबर को नगर में निकाले जाने वाले रामडोल के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों से आपसी सद्भाव कायम रखने का आह्वान किया।
रविवार की शाम थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के सामने आयोजकों ने विश्वास दिलाया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर निकल जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस की भी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। पूरे जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ,एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, पालिका चेयरपर्सन के पुत्र शेख़ शाहनवाज खलील, जुल्फिकार आलम,मुफ्ती उवैश अकरम,काजी अरशद मसूद, साहू सलिल अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, शीतांशु अग्रवाल,सभासद गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी,अब्दुल कय्यूम राईन, पंडित सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।