नगीना। पूर्व मंत्री व सपा विधायक मनोज पारस ने कहा कि केंद्र सरकार के अब सत्ता से जाने का समय नजदीक आ गया हैं। विपक्षी नेताओं के हुए नए गठबंधन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी हैं।
रविवार की दोपहर एक सभागार में समाजवादी पार्टी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सपा विधायक मनोज पारस ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीतके लिए कमर कसने का आह्वान किया। इस मौके पर नजीबाबाद के सपा विधायक तस्लीम अहमद, पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा चौधरी, नगीना के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सुहेल इकबाल आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाजी रोशन, खुर्शीद अहमद कुरैशी, धर्मेंद्र पारस, हाजी सरफराज अंसारी, खालिद निसार एडवोकेट, शमशाद रशीद, असलम कुरैशी, सुधीर राठी, रमेश यादव, इकबाल कुरैशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।