फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकशी में रमन और स्वामी विवेकानंद हाउस विजयी
विज्ञापन

नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में विभिन्न वर्गों की रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग के छात्रों में रमन हाउस और छात्राओं में स्वामी विवेकानंद हाउस ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के प्रबंधक पारसनाथ ने रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने रस्साकशी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा एक से तीन और कक्षा चार से छह तक की रस्साकशी में अशोक हाउस के छात्र-छात्राओं ने जीत हासिल की। कक्षा सात से नौ तक की प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। कक्षा 10 से 12 तक की रस्साकशी में छात्र वर्ग से रमन हाउस और छात्रा वर्ग से स्वामी विवेकानंद हाउस विजयी रहा। प्रधानाचार्य आरके धीमान ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें