बिजनौर के कादराबाद में राम गंगा नदी के बीच से गन्ना लेकर निकालते किसान।
- फोटो : BIJNOR
राम गंगा नदी के पानी से गुजरने को मजबूर
कादराबाद। लॉकडाउन के चलते यूपी उत्तराखंड के बैरियर बंद होने से किसान परेशान है। किसान कोल्हुओं तक गन्ना लाने के लिए राम गंगा नदी के पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
इस्लामनगर गंगा क्षेत्र के नदी पार में बसे किसान गुरमुख, हरवंश, महेंद्र बीरबल आदि का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कालागढ़ रोड पर यूपी व उत्तराखंड सीमा के दोनों बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। जहां से किसान अपनी जान जोखिम में डालकर भिक्कावाला, चौहड़वाल कादराबाद आदि गांवों में लगे कोल्हुओं पर अपने ट्रैक्टर ट्राली आदि से गन्ना लेकर आते हैं। दोनों बैरियर बंद होने से उन्हें अब आठ से 10 किमी का चक्कर काट कर रामगंगा नदी के बीच इस्लामनगर गंगा क्षेत्र में पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसमें प्रतिदिन छोटे वाहन गंगा के पानी में पत्थरों के बीच फिसल जाते हैं। पानी से होकर निकलने से किसानों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है।