दहेज प्रथा समाप्त करने को निकाली रैली
चांदपुर। किसान इंटर कॉलेज केलनपुर की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में दहेज प्रथा की कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया।
प्राथमिक विद्यालय मलेशिया में रासेयो के चल रहे शिविर में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिषाप है। उन्होंने सभी से दहेज के पीछे न भागने की अपील करते हुए इस कुरीति से दूर रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य जगदीश प्रताप सिंह ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों के बारे में बताया। स्वयंसेवकों ने गांववासियों को दहेज प्रथा से बचने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। रैली में इंद्राज सिंह, छोटे सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
उधर हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या दिवस के रूप में मनाया। शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्यअतिथि ललित शर्मा ने में सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यअतिथि ने कहा कि बालिकाओं के संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना की शुरुआत पानीपत हरियाणा में हुई थी। महिलाओं के प्रति हमें अपनी सोच बदलनी होगी। गोष्ठी में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, भूमिका मित्तल, शशीबाला शर्मा, पूनम विश्नोई, नीतू त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए।