साक्षरता के लिए रैली निकाली
बिजनौर। विनायक कॉलेज को राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पंचम दिन साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रैली निकालकर ग्राम वासियों को शिक्षा के लिए जागृत किया गया।
साक्षरता दिवस के प्रारंभ पर प्रबंधक राकेश कुमार ने साक्षरता के बारे में बताया कि साक्षर होना आज के समय में बहुत ही जरूरी है। छात्र इकाई के एनएसएस प्रभारी संदीप सिंह ने रासेयो को साक्षरता के बारे में समझाया। रैली ग्राम माहेश्वरी जट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से आरंभ हुई। गांव में घूमकर ग्रामवासियों को साक्षर होने पर प्रोत्साहित किया। छात्रों ने ग्राम महेश्वरी जट में नुक्कड़ नाटक करके ग्राम वासियों को महान पुरुषों के विचारों पर चलने को बताया। रैली में नितेश कुमार, रजनीश, विशाल कुमार, राज कुमार, रिंकू कुमार, हेमेन्द्र, बिलाल अहमद, ज्योति, कल्पना, शिवानी, रूमा, नेहा, प्रीति, ममतेश कुमारी आदि रहीं।