नूरपुर क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा में दिवंगत किसान को श्रृदांजलि देते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्
- किसान के परिवार को दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को गांव मंगोलपुरा पहुंचे। यहां हरिद्वार चिंतन शिविर में जाते समय सड़क हादसे में दिवंगत हुए किसान के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। साथ ही एक लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
ब्लाॅक क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा निवासी रघुराज सिंह यादव (60) की गत 15 जून को हरिद्वार चिंतन शिविर में जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई थी। रविवार को उनकी आरिष्टी कार्यक्रम था। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत किसान के चित्र के समक्ष पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत किसान की पत्नी ऊषा यादव, पुत्र जितेंद्र व भूपेंद्र सिंह सहित पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये प्रदान किए।
श्रद्धांजलि देने वालों में यूनियन के मंडलाध्यक्ष बाबूराम, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष लुधियान सिंह, जिला महासचिव अमरपाल स़िह, ब्लाॅक अध्यक्ष विनीत धनकड़, युवा ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। राकेश टिकैत गांव नाहर सिंह में ब्लाॅक अध्यक्ष विनीत धनकड़ और गांव पीपला जागीर युवा ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू चौधरी के घर भी पहुंचे और वहां वर-वधू को आशीर्वाद दिया।