फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पहाड़ और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान है। गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.70 मीटर दूर रहा।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर गंगा नदी के जल स्तर का खतरे का निशान 220 मीटर पर बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में उफान आया और जलस्तर 219.30 मीटर पहुंच गया। जबकि शनिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.80 मीटर बना हुआ था। बता दें कि रविवार की गंगा नदी में दोपहर 1:00 बजे हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से एक लाख 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम के 6:00 बजे गंगा में पानी के डिस्चार्ज में कमी की गई और 49 हज़ार क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें