फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव महर्षि पीएम केयर्स सलाहकार बोर्ड के सदस्य नामित

विज्ञापन
राजीव महर्षि - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राजीव महर्षि पीएम केयर्स सलाहकार बोर्ड के सदस्य नामित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के निवासी पद्मभूषण राजीव महर्षि को पीएम केयर्स सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। राजीव महर्षि आरएसएस के वरिष्ठ नेता प्रशांत महर्षि के अग्रज हैं। पीएम केयर्स न्यासी मंडल के नए ट्रस्टियों के नाम की घोषणा हुई है।
विज्ञापन

जिसमें रतन टाटा, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री अमित शाह सम्मिलित हैं। एडवोकेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि पीएम केयर्स फंड में सलाहकार बोर्ड में भारत के पूर्व सीएजी राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष सुधा मूर्ति, टीच फॉर इंडिया के सह-संस्थापक और इंडिकॉर्प्स और पीरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह के नाम हैं। मार्च 2020 में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष यानी पीएम केयर्स फंड की शुरुआत हुई थी। केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 के बीच पीएम केयर्स फंड के तहत कुल 7,031.99 करोड़ रुपये की रकम जमा हुई थी। वर्तमान समय में पीएम केयर्स फंड में कुल राशि 10990.17 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें