फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिल्ट सफाई और आसवानी कर्मियों के वेतन का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
बिजनौर में डीएम के साथ वार्ता करते भाकियू अराजनैतिक के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर नहरों के पानी तथा नजीबाबाद आसवानी के कर्मचारी के वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 16 जून से नहरों में पानी छोड़े जाने का प्रतिवर्ष का रोस्टर है, अब 10 दिन का समय बचा है। गर्मी का मौसम है और फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। सिल्ट सफाई के बजाए नहरों में पानी छुड़वाने की मांग उठाई। वहीं नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल की आसवानी इकाई को सिसोदिया कंपनी ने लीज पर ले रखा है। पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। डीएम ने आश्वासन दिया कि सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा, जहां बहुत अधिक आवश्यकता होगी, वहीं पर सिल्ट सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें