फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश के साथ ओले, गर्मी से राहत, किसान चिंतित

विज्ञापन
गांव किनौनी के मुख्य मार्ग पर जल भराव से गुजरता ट्रैक्टर चालक। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में सात मिमी बरसात हुई। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे बेल वाली सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। इसके अलावा आम उत्पादक किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ों की टहनियां बिजली लाइन पर भी गिर गईं।
विज्ञापन

दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट रही। हालांकि सोमवार रात का तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया था।
बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा गर्मी से राहत भी मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया तेज बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण कारण जायद वर्ग की कद्दू वर्गीय फसलों पर आए हुए फूल के झड़ने के कारण नुकसान होने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण आम की फसलों में भी नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण गन्ने की पछेती बुआई में भी विलंब होगा। बेल वाली फसलों में पानी भरने के कारण जड़ गलन की समस्या आ सकती है।
विज्ञापन


बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत
चरथावल। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। आम के पेड़ों से कच्चे आम और बौर गिरने से नुकसान हुआ। विनय धीमान, अमित गर्ग, सुशील कश्यप व निखिल ने बताया बारिश से मौसम सुहावना हो गया। संवाद

-
फसलों की बुआई लेट हो जाएगी : सुरेंद्र सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ना किसानों को गन्ना और चारे की बुआई कराने में दिक्कत आएगी। दोनों फसलों की बुआई लेट हो जाएगी।
-
किनौनी और पीनना में हुई ओलावृष्टि
बुढ़ाना मोड़। क्षेत्र के गांव किनौनी, पीनना, बरवाला, हरसौली, साझंक, तावली, नया गांव समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश और हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आम के बौर को नुकसान होने का अनुमान है। किसान अरुण बालियान, पीनना निवासी प्रताप मलिक व योगेश बालियान ने बताया कि बारिश से फसलों की बुआई प्रभावित हो सकती है। जानसठ के किसान राजपाल, राजकुमार, सतीश, महिपाल का कहना है कि इस बारिश से चारे की फसल की बुआई लेट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें