फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से कई मार्ग जलमग्न, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कादराबाद के गांव हिदायतपुर-मीरापुर मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कादराबाद। दो दिनों की लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। अगवानपुर से उधोजोत मार्ग पर पुलिया न बनने के कारण तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया है। ग्रामीण इस भरे पानी से निकलने को मजबूर हैं। बच्चों को स्कूल भेजने और लाने के लिए भी उन्हें जान जोखिम में डालकर कंधों पर बैठाकर पानी पार करना पड़ रहा है। एक पिता का अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर पानी से निकलते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। गांव पत्थरवाला होकर हिदायतपुर जाने वाला मार्ग तीन दशक से नहीं बना है। बरसात के बाद इसमें और बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरने से वाहन फंस रहे हैं। गड्ढों में गिरने से राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं। मीरापुर टांडा मार्ग की खड़ंजे वाली सड़क पानी के बहाव से करीब दस फीट तक टूटकर बह गई है, जिससे ग्रामीणों को अन्य मार्गों से निकलना पड़ रहा है। तहसीलदार धनराज पटेल ने बताया कि क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर मौका मुआयना किया जा रहा है। संबंधित लेखपालों से रिपोर्ट भी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें