स्कूल खुलने पर हुई बारिश
तेज बारिश, बाढ़ और कांवड़ को देखते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग ने कई दिन तक स्कूलों में अवकाश रखा। रविवार के बाद मौसम को देखते हुए सोमवार तक का अवकाश बढ़ा दिया। परंतु सोमवार को मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवा को स्कूल खुले, तो जनपद में सुबह सवेरे से ही जमकर बारिश हो रही है। छोटे बड़े सभी छात्र भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
आफत बनने लगी तेज बारिश
तेज बारिश से गांव मिर्जापुर के कम्पोजिट परिषदीय विद्यालय में नदी का पानी घुस गया। वहीं ग्राम इस्लामाबाद में कच्चा घर गिर गया, जिसके मलबे में दो पशु दबकर मर गए।
टूट रहा गांवों का संपर्क
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो रही है। रावली व जलीलपुर क्षेत्र के रास्तों पर पानी होने से कई गांवों संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। बढ़ापुर नदियों के उफान पर रहने से कस्बे का गांवों से संपर्क कटा।
नहर के ओवर फ्लो होने से किसानों के खेतों घुसा पानी
पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से गागन नहर ओवर फ्लो होने के कारण मंगलवार को पानी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेत में घुस गया। किसानों का कहना है कि खेतों में बड़ी मात्रा में नहर का पानी घुसने कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। उधर,नहर का पानी नूरपुर धामपुर मार्ग पर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
नजीबाबाद से निकली गागन नहर क्षेत्र के गांव शाहनजरपुर कोट,ढेली अहीर,ढेला अहीर, टंढेरा, मिर्जापुर ढीकली समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजर रही हैं। बताया जाता है कि इस नहर का संगम छजलैट पहुंचकर करुला नहर में होता है। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से नहर का पानी ओवर फ्लो होने से सोमवार को उक्त गावों के खेतों में घुस गया। नहर के पानी से खेतों में खड़ी धान आदि की फसलें डूबने से चौपट हो गई है।
किसान कलुआ, राजकुमार, धर्मेंद्र, छोटे आदि का कहना है कि हर साल बरसात में नहर ओवर फ्लो होने से खेतों में पानी घुसने उनकी फसलों को नुकसान होने से आर्थिक क्षति होती हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही होती है। यह भी आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी कभी नहर का निरीक्षण भी नही करते है। उधर,नहर का पानी नूरपुर धामपुर मार्ग पर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है।