फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे ने तीन दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। जिलाधिकारी के आदेश पर रेलवे अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन की आराजी पर कब्जा कर अनाधिकृत रूप से बनाई गई तीन दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
नगीना रेलवे स्टेशन की आराजी किमी 1475 के 5-7 के मध्य अप लाइन में रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत रूप से बनाई गई तीन दुकानों की शिकायत एक समाजसेवी ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच उपजिलाधिकारी नगीना को दी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने अपनी जांच आख्या में इस आराजी को रेलवे की संपत्ति होना दर्शाकर प्रेषित रिपोर्ट में कहा था कि आराजी खसरा नंबर 316 रकबा 0.139 हेक्टेयर मोजा चतरभोजपुर नगीना स्थित है, जो वर्तमान खतौनी नॉन जेडए महाल चुंगी में रेलवे स्टेशन आबादी के रूप में अभिलेख में दर्ज है।
इस आराजी में मोहल्ला आजाद कालोनी निवासी शमशाद अहमद ने करीब 40 वर्ग मीटर में अनाधिकृत रुप से तीन दुकानों का निर्माण कराया है। निर्माणकर्ता इस आराजी को सईदा बेगम निवासी आजाद कालोनी से बतौर बैनामा क्रय करना बता रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) पंकज शर्मा, एडीईएन दिनेश कुमार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक हरीश सिंह ने स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ बल के साथ तीनों दुकानों को ध्वस्त करा दिया।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें