नजीबाबाद स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े पर रेल कर्मियों को शपथ दिलाते सीएमआई आरके सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
रेलकर्मियों ने ली स्टेशन को स्वच्छ रखने की शपथ
बिजनौर, नजीबाबाद। रेलवे के सीएमआई ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप स्टेशन की सफाई और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण देने की रेलकर्मियों को शपथ दिलाई।
सीएमआई आरके सिंह ने स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन रेल कर्मचारियों को स्टेशन की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोरोना के वैश्विक महामारी को देखते हुए स्टेशन को सैनिटाइज और साफ रखने की जिम्मेदारी सभी को निभानी है। उन्होंने स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ आर्थिक दंड की जानकारी दी। एसएस जयपाल सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रचलन रोकने के लिए भी जागरूक रहने की सलाह दी। स्वच्छता पखवाड़ा शपथ ग्रहण में सीआईटी गजे सिंह, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक विश्वास कुमार, खुर्शीद अहमद, राजू सहित अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे।