नजीबाबाद। रेलवे की बदहाल टंकी कॉलोनी का डीआरएम ने निरीक्षण किया तो यहां का हाल देखकर वह चौक गए। खस्ताहाल क्वार्टर, अवरुद्ध नालियां, पार्क में झड़ियां देख डीआरएम ने सीएचआई की क्लास ली।
डीआरएम राजकुमार ने वाशिंग लाइन क्षेत्र की कॉलोनी का भ्रमण करने के बाद डीआरएम जब टंकी कॉलोनी के निरीक्षण पर पहुंचे तो बदल कॉलोनी देखकर वे आश्चर्य में पड़ गए। डीआरएम ने मुख्य वाणिज्य सुपरवाइजर प्रदीप कुमार, दयाचंद सहित कई रेल कर्मचारियों के आवास का निरीक्षण किया। कॉलोनी वासियों ने बरसात में कॉलोनी में भारी जलभराव होने, पूरा सामान डूब जाने, सफाई की व्यवस्था न होने, घरों की छत टपकने, पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने, पार्क में झुंड-झाड़ियां खड़ी होने सहित अनेक समस्याएं डीआरएम के सामने रखीं। डीआरएम राजकुमार ने रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्रेश आर्य की क्लास ली। कॉलोनीवासियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक के क्षेत्र में नहीं आने की भी शिकायत की। डीआरएम ने एडीईएन दिनेश कुमार और सीएचआई को तत्काल कॉलोनीवासियों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीआरएम के निरीक्षण करने से कॉलोनी वासियों को सुधार की आशा जगी है।