फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर स्टेशन पर रेल ट्रैक बिछाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
बिजनौर में रेलवे स्टेशन के पास लाइन बढ़ाने का काम करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बिजनौर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बिजनौर में फाटकों पर जाम नहीं लगेगा। क्योंकि बिजनौर स्टेशन पर रेल ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। अब मालगाड़ियों की शंटिंग यार्ड में ही हो सकेगी। जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। दो रेल लाइन की लंबाई बढ़ाई जा रही है। जबकि दो नई लाइन बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन


बिजनौर रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में तीन रेल लाइन और तीन प्लेटफार्म हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन का निर्माण तो गति पर है। अब रेल ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक प्लेटफार्म एक की लंबाई 512.9 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 947.34 मीटर किया जाएगा।
वहीं लाइन दो की लंबाई 458.60 मीटर है, जिसे बढ़ाकर अब 787.444 मीटर करने की तैयारी है। रेल लाइन दो नगीना फाटक संख्या 59 से बाईपास रेलवे फाटक संख्या 60 को पार किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिजनौर रेलवे स्टेशन की यह सबसे लंबी लाइन है। वहीं रेल लाइन तीन की लंबाई 316.30 मीटर है। जिसे बढ़ाकर 743.434 मीटर किया जा रहा है।
विज्ञापन


- स्टेशन पर बिछाई जा रही ये दो नई लाइन
बिजनौर स्टेशन पर रेल लाइन चार और पांच का नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। इससे ट्रेन की शंटिंग और एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन से गुजारने में मदद मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक लाइन चार की लंबाई 422.17 मीटर और लाइन पांच की लंबाई भी 422.17 मीटर की जा रही है। लाइन पांच को गुड्स लाइन का नाम दिया गया है।

- इन कामों में आएंगी ये रेल लाइन
रेलवे विभाग के मुताबिक लाइन एक और दो ट्रेन के लिए खुली है। इस पर सिर्फ यात्री वाली ट्रेन ही खड़ी होंगी। जबकि लाइन तीन और चार मालगाड़ियों के लिए है। लाइन तीन पर कोई मालगाड़ी खड़ी हो तो लाइन चार पर ट्रेन की शंटिंग कराई जा सकेगी। वहीं लाइन पांच मशीनें खड़ी करने के लिए बनाई जा रही है। अगर स्टेशन पर कोई मशीन आती है तो उसे लाइन पांच पर खड़ा किया जाएगा। इसलिए इसे गुड्स लाइन कहा गया है।

- वर्जन :
स्टेशन पर रेल ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। दो लाइनों की लंबाई बढ़ाई जा रही है। जबकि दो नई लाइन बिछाई जाएंगी। सितंबर के आखिरी सप्ताह में रेल ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने की उम्मीद है। काम तेजी करने के निर्देश दिए गए हैं। - मोहम्मद अनीस, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें