फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेल ओवरब्रिज का काम पूरा, अप्रैल तक खुल जाएगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास में रेल ओवर ब्रिज का स्लैब पूरा हो चुका है। अब ओवर ब्रिज के पहुंच मार्ग पर काम चल रहा है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह ही यह बाईपास वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। बिजनौर कोतवाली मार्ग पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बिजनौर कोतवाली मार्ग को सीधे मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बिजनौर में बाईपास का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

यह बाईपास पेदा गांव के पास से शुरू होकर कोतवाली रोड पर वीकेआईटी कॉलेज के पास जाकर निकल रहा है। तीन किलोमीटर लंबे इस बाईपास को पूरा कर लिया गया है। हालांकि पेदा गांव में रेलवे ट्रैक पर ओवर ब्रिज बनने में देर लगी। अब इस ओवर ब्रिज पर स्लैब डाल दिया गया है।
स्लैब के साथ ही ओवर ब्रिज बनकर तैयार है। अब केवल ओवर ब्रिज को सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है। संभावना है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही इस बाईपास को वाहनों को लिए खोल दिया जाएगा। इसके चालू होने से बिजनौर में चक्कर रोड पर भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें