फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में आंधी का कहर, पेड़ टूटकर ओएचई वायर पर गिरा, रेल-सड़क यातायात बाधित, ये दो ट्रेनें हुईं प्रभावित

Fri, 31 Mar 2023 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

UP News : बिजनौर में गुरुवार शाम को आंधी का खूब कहर बरपा। वहीं पेड़ टूटकर ओएचई वायर पर गिर गया, जिससे रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। उधर, दो ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
पेड़ टूटकर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में तेज आंधी की वजह से बृहस्पतिवार रात पेड़ टूटकर ओएचई वायर पर गिर गया और मौजमपुर नारायण गजरौला ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर जंगल में ही खड़ी हो गई। नजीबाबाद की तरफ आ रही दूसरी पैसेंजर गाड़ी को हलदौर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। आंधी की वजह से नेशनल हाईवे समेत जिले की दूसरी सड़कों पर पेड़ गिर गए और सड़क यातायात भी बाधित हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम नजीबाबाद से चलकर गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन हलदौर के पास गांव बलदिया के निकट पहुंची तो ट्रेन को मिलने वाले विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गयी। ट्रेन रूक गई। कुछ ही दूरी पर ओएचई वायर पेड़ गिरने से टूटा हुआ था। आनन-फानन में रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। गजरौला से चलकर ने नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी हल्दौर रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। दोनों दोनों ही ट्रेन तीन घंटे तक हलदौर में खड़ी रही। नजीबाबाद से रेलवे की तकनीकी टीम को लाइन चालू कराने के लिए मौके पर रवाना कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं
मौसम लगातार बदल रहा है। दिन गर्मी थी, शाम सात बजे आंधी आ गई। आसमान में कभी तेज धूप तो कभी काले बादल छाए रहते हैं। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। तेज हवा में लोगों का चलना दूभर हो गया। कुछ देर के लिए जो जहां था, वही ठहर गया। सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। लोगों को अपने सामने कुछ दूर का भी नहीं दिखाई दिया। नगीना वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए थे। कुछ समय बाद तेज हवा चलने लगी। काले बादल छाने से मौसम विभाग अगले दो दिन में बारिश होने सी संभावना जता रहा है।

यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद

दिन का तापमान बढ़ा
बदलते मौसम में तापमान कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। अभी बुधवार तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था। मगर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें