फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए दिन निकलते ही मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए दिन निकलते ही मारा छापा
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए गांवों में छापा मारा। हालांकि विद्युत निगम की टीम के हाथ कुछ नहीं आया। टीम ने बकाएदारों को भी शीघ्र ही भुगतान करने के लिए कहा है।
विद्युत निगम की टीम ने रविवार को हरेवली, रेहड़, गौहर अली खां, कल्लूवाला में छापा मारा। टीम ने कई जगह पर चेकिंग की। लेकिन टीम कोई भी चोरी नहीं पकड़ सकी। बकाएदारों को टीम ने जल्द ही बकाया जमा करने के निर्देश दिए। विद्युत निगम की टीम अप्रैल से अब तक बिजली चोरी के मामले में 450 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। 35 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि उनकी डिवीजन में करीब डेढ़ सौ से अधिक गांव शामिल है। डेढ़ लाख से अधिक लोगों के पास बिजली के कनेक्शन हैं। निगम के अधिकारियों की ओर से 10 हजार से अधिक के बाकाएदारों के में से अब तक 16 हजार उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। डिवीजन में आठ टीमें बनी हैं। प्रत्येक टीम का प्रभारी क्षेत्र के अवर अभियंता को बनाया है।
विज्ञापन

160 करोड़ के सापेक्ष साढे़ 11 करोड़ की वसूली
अधिकारियों का कहना है कि डिवीजन में करीब 160 करोड़ का बकाया है। अब तक साढे़ 11 करोड़ की वसूली हो सकी है। इनमें से पांच करोड़ 80 लाख रुपये की वसूली अप्रैल में हुई है। अधिकारियों ने लोगों को बिजली चोरी से न करने बिजली के कनेक्शन लेने, बकाया को समय पर जमा करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें