फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने फरियादियों की समस्या सुन उनका निपटारा कराया, साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम व सीओ ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर निरीक्षण किया साथ ही बीएलओ को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व संबंधित चार शिकायतें आई, जिनके समाधान के लिए टीम बना कर शीघ्र समाधान करने को कहा गया। एसडीएम मनोज कुमार ने हल्का लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ताओं की शिकायत का समाधान कर उसको संतुष्टि दिलाना हमारा फर्ज है। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने इस दौरान थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालखाना, भोजनालय, हवालात, अपराध रजिस्टर व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसडीएम व सीओ धामपुर ने प्राथमिक पाठशाला प्रथम व एमक्यू इंटर कॉलेज में स्थित मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, राजस्व निरीक्षक स्योहारा धर्मपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक सहसपुर गजेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक रवाना शिकारपुर मुनिराम सिंह सहित सभी हलकों के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें