फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के सिर में सरिया मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के सिर में सरिया मारकर किया घायल
विज्ञापन

किरतपुर। छात्रों के गुट ने हमला कर एक छात्र को सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। छात्र की पिटाई से सड़क पर भगदड़ मच गई। घायल छात्र का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया। पुलिस ने भी मौके पर आकर छात्रों से पूछताछ की।
विज्ञापन

किरतपुर के नगीना चौराहे पर छात्रों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगीना चौराहे पर कुछ युवक बाइकों व धारदार हथियारों से लैस होकर आएं और एसएम एकेडमी के एक छात्र अंश गांव जलालपुर को मारने पीटने लगे। मारपीट करने वाले छात्रों ने अपने मुंह कपड़ों से ढक रखे थे। मारपीट होते ही व्यस्ततम चौराहे पर भगदड़ मच गई। पीट रहे छात्र को छुड़ाने आएं एक अन्य छात्र के सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला कर युवक फरार हो गए। घायल छात्र को पास में ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उसके सिर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से पूछताछ की है। वही नगीना चौराहे पर दोपहर के समय छात्रों एवं शरारती युवकों की भारी भीड़ जमा रहती है। जो आपस में झगड़ते रहते हैं और छात्राओं को भी परेशान करते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें