तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया
बिजनौर, धामपुर। रानीबाग पुलिस चौकी के प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि गांव मौहड़ा के एक व्यक्ति का परीक्षण कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम क्वारंटीन किया है। बताया गया कि वह तीन दिन पहले अपने रिश्ते के भाई की मौत में दुख जताने को मेरठ में गया था। जिसकी मौत में गया था, वह कोरोना पॉजिटिव था। बताया गया कि दो लोग जैतरा के भी मेरठ गए थे। उन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है।