फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें जरूरतमंदों को फ्री में बांटेंगी मास्क

विज्ञापन
धामपुर ब्लाक कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार मास्कों को देखते अधिकार? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
ग्राम पंचायतें जरूरतमंदों को फ्री में बांटेंगी मास्क
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम सभाओं की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों को फ्री में मास्कों का वितरण करने का काम शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं ने अब तक 13 हजार से ज्यादा मास्क तैयार कर ब्लाक को उपलब्ध करा दिए है। ब्लाक की सभी 97 ग्राम सभाओं में इन मास्कों को फ्री में बांटा जाएगा। एडीओ पंचायत ने बताया कि धामपुर ब्लाक में करीब 386 स्वयं सहायता समूह है। प्रत्येक समूह में करीब सात से लेकर 10 तक महिलाएं शामिल रहती है। हाल में ब्लाक में करीब 10 समूहों की 100 महिलाओं को सरकार की ओर से मास्क बनाने को 1875 मीटर कपड़ा खादी ग्रामोद्योग की ओर से उपलब्ध कराया गया था। इस कपड़े में करीब 15 हजार से ज्यादा मास्क तैयार होने है। अब तक करीब 13 हजार से ज्यादा मास्क तैयार हो चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें