फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लौटे 18 मजदूरों को क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लौटे 18 मजदूरों को क्वारंटीन किया
विज्ञापन

रेहड़। बिहार से अपने गांव नारायणवाला लौटे 18 लोगों को पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक की सलाह पर गांव में ही क्वांरटीन करा दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की देर शाम कुछ लोगों के गांव जाफराबाद के समीप पैदल आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के गांव उमरपुरनत्थन निवासी 18 मजदूर बिहार से वापस अपने गांव जा रहे थे। पुलिस सभी को पीएचसी लेकर आई और उनका मेडिकल कराया। इसमे सभी स्वास्थ्य पाए गए। ग्राम प्रधान रेखा देवी का कहना है बिहार के तहसील राजगीर जिला नालंदा का एक ठेकेदार गांव से 25 मजदूरों को को पाइप फिटिंग के लिए फरवरी माह में ले गया था। मार्च में होली पर सभी गांव आये थे। लॉकडाउन से आठ दिन पहले ही सभी बिहार गए थे। सात मजदूर अभी वहीं हैं। चिकित्सक की सलाह पर सभी को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें