घरों में क्वारंटीन लोग घूमते मिले
धामपुर। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पांच अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ बंदूकचियान और दो क्षेत्र के गांव नंगला भज्जा के बाहर से आए लोगों को बिजनौर में क्वारंटीन किया गया था, जिन्हें 14 दिन पूरे होने के बाद विभाग की ओर से होम क्वारंटीन कर दिया गया था। उनसे 14 दिन तक के लिए अपने घरों में ही रहने के आदेश दिए गए थे। कोतवाल ने बताया कि जब पुलिस ने इन सभी लोगों को इनके घरों पर जाकर चेक किया तो यह घूमते मिले। पुलिस की ओर से इन सभी के खिलाफ कोरोना महामारी फैलाने और आदेशों का उल्लंघन करने में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जा रही है। इनके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।