चांदपुर के एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीनों की कोरोना जांच के सैम्पल लेते स्वास्थ्य विभाग की
- फोटो : BIJNOR
क्वारंटीन 72 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
चांदपुर/नजीबाबाद/नांगलसोती। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 33 क्वारंटीन लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब तक विभाग द्वारा 383 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। उधर नजीबाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन 39 लोगों के नमूने जांच को भेजे। वहीं नांगलसोती में दिल्ली से पैदल चलकर आए गांव हरचंदपुर के दो भाइयों में से एक भाई को सांस लेने में परेशानी होने पर श्रमिक युवक को इलाज और जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।