फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 से ज्यादा मजदूर भेजे गए रामपुर

विज्ञापन
धामपुर के विनायक मंडप में रामपुर जाने से पहले पंजीकरण कराते मजदूर। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
900 से ज्यादा मजदूर भेजे गए रामपुर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने सोमवार को जिले में क्वारंटीन किए गए बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के 900 मजदूरों को रामपुर भिजवाया।
जिले में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब 900 मजदूर क्वारंटीन किए गए थे। इन मजदूरों को सोमवार को अलग अलग क्वारंटीन सेंटरों से रामपुर ले जाया गया। वहां से ट्रेन से इन मजदूरों को मंगलवार को इनके गंतव्यों तक भिजवाया जाएगा। वहीं शासन ने सील किए गए बिजनौर के चाहशीरी मोहल्ले को खोलने की भी तैयारी शुरू कर दी है। वहां के एक मजदूर के कोरोना संक्रमित मिलने पर 23 दिन पहले चाहशीरी को सील किया गया था। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार चाहशीरी मोहल्ले को मंगलवार को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें