फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन 24 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन 24 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए
विज्ञापन

चांदपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए सीएचसी में क्वारंटीन 18 जमातियों सहित 24 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 14 टीमों द्वारा 566 घरों में रह रहे करीब 2123 लोगों का सर्वे किया गया।
चांदपुर निवासी एक जमाती के कानपुर में पॉजिटिव आने पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। सीएचसी स्याऊ में 18 जमाती एवं पॉजिटिव जमाती के परिवार के छह सदस्य क्वारंटीन हैं। सीएचसी प्रभारी डा. केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिजनौर से आई टीम ने सभी क्वारंटीन 24 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. केपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 14 टीमों ने चांदपुर में सील किए एक किलोमीटर क्षेत्र के अंदर आने वाले 566 घरों में रह रहे करीब 2123 लोगों का सर्वे कर खांसी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों की जानकारी की। किसी में भी खांसी जुकाम, बुखार आदि के लक्षण नहीं पाए गए। डा.केपी सिंह ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सीएचसी का भी सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें