भागूवाला/नजीबाबाद। लॉकडाउन के चलते छिप छिपाकर पंजाब से उत्तराखंड होते हुए गंगा के रास्ते प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले करीब 40 श्रमिकों को भागूवाला चेकपोस्ट पर रोककर पुलिस ने प्रशासन को सूचना दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने सूचना मिलने पर सभी श्रमिकों को नजीबाबाद के एनआईआईटी आश्रयस्थल पर क्वारंटीन के लिए पहुंचा दिया।