नांगलसोती के मोहल्ला जोशियान में अजगर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। (स्रोत-ग्रामीण)
बिजनौर, नांगलसोती। मोहल्ला जोशियान के समीप उप मंडी समिति में करीब 12 फीट लंबा अजगर देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
नांगल के मोहल्ला जोशियान के निकट उपमंडी समिति क्षेत्र में ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की भीड़ उपमंडी समिति स्थल में इकट्ठा हुई। ग्रामीणों की सूचना पर उपमंडी स्थल के समीप वन विभाग की टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया। टीम अजगर को अपने साथ ले गई।